दो संदिग्ध चरमपंथियों को गिरफ़्तार करने का पटना पुलिस ने किया दावा
https://parstoday.ir/hi/news/india-i114728-दो_संदिग्ध_चरमपंथियों_को_गिरफ़्तार_करने_का_पटना_पुलिस_ने_किया_दावा
बिहार पुलिस ने 11 जुलाई को पटना के फुलवारीशरीफ़ इलाक़े से दो संदिग्ध चरमपंथियों को गिरफ़्तार करने का दावा किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १४, २०२२ १३:०९ Asia/Kolkata
  • दो संदिग्ध चरमपंथियों को गिरफ़्तार करने का पटना पुलिस ने किया दावा

बिहार पुलिस ने 11 जुलाई को पटना के फुलवारीशरीफ़ इलाक़े से दो संदिग्ध चरमपंथियों को गिरफ़्तार करने का दावा किया है।

पुलिस का दावा है कि गिरफ़्तार किए जाने वाले अतहर परवेज़ और जलालुद्दीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पटना दौरे के दौरान, इस शहर में हमला करने की साज़िश रची थी।

पुलिस अतहर परवेज़ का नाम, पटना के गांधी मैदान में हुए बम ब्लास्ट से भी जोड़ रही है। पुलिस का कहना है कि गांधी मैदान में बम ब्लास्ट में शामिल लोगों की ज़मानत कराने में अतहर परवेज़ का ही हाथ था।

परवेज़ के सगे भाई मंज़र पटना के गांधी मैदान ब्लास्ट मामले में अभियुक्त हैं।

इन लोगों को इस्लामी संगठन पॉपुलर फ़्रंट ऑफ़ इंडिया और राजनीतिक पार्टी एसडीपीआई से भी जोड़ा जा रहा है।

हालांकि पीएफ़आई ने पुलिस के सभी आरोपों को ख़ारिज किया है। पीएफ़आई ने कहा है कि सभी आरोप निराधार हैं और पीएफ़आई को बदनाम करने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

गिरफ़्तार किए गए दूसरे संदिग्ध मोहम्मद जलालुद्दीन, झारखंड पुलिस से रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर बताए जा रहे हैं। msm

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!