भारतः संसद परिसर में धरना-प्रदर्शन रोक के सरकुलर पर छिड़ी बहस
https://parstoday.ir/hi/news/india-i114760-भारतः_संसद_परिसर_में_धरना_प्रदर्शन_रोक_के_सरकुलर_पर_छिड़ी_बहस
भारत में संसद भवन परिसर में धरना और प्रदर्शन पर रोक लगाने वाले आदेश का विरोध शुरू हो गया है जिसे देखते हुए लोकसभा सचिवालय ने सफ़ाई दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १५, २०२२ १२:४४ Asia/Kolkata
  • भारतः संसद परिसर में धरना-प्रदर्शन रोक के सरकुलर पर छिड़ी बहस

भारत में संसद भवन परिसर में धरना और प्रदर्शन पर रोक लगाने वाले आदेश का विरोध शुरू हो गया है जिसे देखते हुए लोकसभा सचिवालय ने सफ़ाई दी है।

भारतीय मीडिया के अनुसार संसद भवन परिसर का इस्तेमाल धरना, प्रदर्शन, हड़ताल, अनशन या धार्मिक समारोहों के लिए नहीं किए जा सकने संबंधी सुर्कलर को लेकर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश के ऐतराज के बाद लोकसभा सचिवालय ने स्‍पष्‍टीकरण जारी किया है।

स्पष्टीकरण में कहा गया है कि यह महज़ एक सामान्य प्रक्रिया है और हर सत्र से पहले इसे जारी किया जाता है, लोकसभा सचिवालय के अनुसार, ऐसे दिशा-निर्देश हर सत्र से पहले जारी किये जाते हैं। पिछले साल 3 अगस्त 2021 को भी संसद परिसर में धरना-प्रदर्शन नहीं करने को लेकर एडवाइज़री जारी की गई थी, जयराम रमेश जब डॉक्‍टर मनमोहन सिंह की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार में केंद्रीय मंत्री थे तब भी यह सलाह जारी की गई थी।

सुर्कलर को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक ट्वीट किया था, इसमें पार्लियामेंट की इस बुलेटिन को शेयर करते हुए सरकार पर निशाना साथा कि विषगुरू का ताजा प्रहार...धरना मना है।

जयराम रमेश ने 14 जुलाई का बुलेटिन भी साझा किया। गौरतलब है कि राज्यसभा सचिवालय के एक बुलेटिन में कहा गया है कि संसद भवन परिसर का इस्तेमाल धरना, प्रदर्शन, हड़ताल, अनशन या धार्मिक समारोहों के लिये नहीं किया जा सकता। धरना, प्रदर्शन को लेकर यह बुलेटिन ऐसे समय में सामने आया है जब एक दिन पहले ही लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी असंसदीय शब्दों के संकलन को लेकर कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने सरकार पर निशाना साधा था।

मानसून सत्र से पहले राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी द्वारा जारी बुलेटिन में इस विषय पर सदस्यों से सहयोग का अनुरोध किया गया है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए