भारत में राष्ट्रपति पद का चुनाव संपन्न
https://parstoday.ir/hi/news/india-i114854-भारत_में_राष्ट्रपति_पद_का_चुनाव_संपन्न
भारत में सोमवार 18 जूलाई को 16वें राष्ट्रपति पद के लिए मतदान संपन्न हो गया। 
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १८, २०२२ १४:५२ Asia/Kolkata
  • भारत में राष्ट्रपति पद का चुनाव संपन्न

भारत में सोमवार 18 जूलाई को 16वें राष्ट्रपति पद के लिए मतदान संपन्न हो गया। 

यह मतदान स्थानी समय के अनुसार सोमवार को सुबह 10 बजे आरंभ हुआ था जो शाम 5 बजे संपन्न हुआ।  आज के मतदान में 4800 निर्वाचित सांसदों और विधायको ने भाग लिया।

राष्ट्रपति पद के इस चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन एनडीए की ओर से उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू थीं जबकि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन यूपीए की ओर से पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा मैदान में थे।

आज के चुनावी परिणामों की घोषणा 21 जूलाई को की जाएगी।  भारत के अगले राष्ट्रपति का शपथ ग्रहण समारोह 25 जूलाई को होगा।  अब 25 जूलाई को स्पष्ट होगा कि भारत का अगला राष्ट्रपति कौन होगा।  एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समुदाय से संबन्ध रखती हैं।  वे झारखण्ड की राज्यपाल रह चुकी हैं।

यूपीए के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा पूर्व केन्द्रीय मंत्री हैं जो एक समय में बीजेपी के बड़े नेता हुआ करते थे।  सन 2018 में यशवंत सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी छोड़ दी थी।  उनका आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी के भीतर वह लोकतंत्र नहीं है जो पूर्व प्रधानामंत्री अटल बिहारी वाजपेई के दौर में हुआ करता था।  वैसे उनके बेटे बीजेपी में ही हैं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें