कर्नाटक में भी अपनाया जाएगा, योगी माडलः बोम्मई
भारत में बहुत से स्थानों पर कटु आलोचना का शिकार योगी माडल का कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने समर्थन किया है।
भारत के कर्नाटक राज्य के मुख्यमंत्री का कहना है कि अगर स्थति की मांग हुई तो वे अपने राज्य में उत्तर प्रदेश का योगी माडल अपनाएंगे।
भारतीय संचार माध्यमों के अनुसार बसवराज बोम्मई ने कहा कि अशांति फैलाने वालों और सांप्रदायिक तत्वों से निबटने के लिए उप्र का योगी माडल बनाया जा सकता है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री के रूप में एक साल पूरा करने के अवसर पर गुरूवार को अपनी सरकार के कामों की सराहना की।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की स्थति को देखते हुए योगी जी सही मुख्यमंत्री हैं। बोम्मई के अनुसार कर्नाटक में स्थति से निबटने के लिए अलग-अलग तरीक़ों का प्रयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अगर स्थति की मांग होगी तो हम भी अपने यहां पर योगी माडल अपनाएंगे। उनका कहना था कि क़ानून व्यवस्था के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता।
उल्लेखनीय है कि कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ ज़िले में भारतीय जनता युवा मोर्चे के एक सदस्य की हत्या के बाद वहां पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ तथा उससे जुड़े संगठन इस प्रदेश में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अपनाए गए योगी माडल को लागू करने की मांग कर रहे हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज, आरएसएस से जुड़े संगठनों की इस मांग का समर्थन करते दिखाई दे रहे हैं।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए