इसरो की लांचिंग हुई फेल, डेटा मिलना हुआ बंद
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो द्वारा की गई लांचिंग फैल हो गई।
इसरो ने बताया है कि उसकी दो सेटेलाइट्स, ग़लत आर्बिट में चली गई हैं इसलिए अब ये किसी काम के नहीं रहे।
भारतीय संचार माध्यमों के अनुसार इसरो ने रविवार की सुबह आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में अंतरिक्ष केन्द्र से अपना नया राॅकेट (SSLV) D1 लांच किया था। इस राकेट के साथ आज़ादी सेट सेटेलाइट भेजे गए थे। राकेट ने दोनों सेटेलाइट्स को अंतरिक्ष में पहुंचा दिया था लेकिन सेटेलाइट्स का डेटा मिलना बंद हो गया।
इसरो प्रमुख का कहना है कि इसरो मिशन का कंट्रोल सेंटर डेटा हासिल करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। सेटेलाइट फेलियर की जांच के लिए इसरो की ओर से एक समिति गठित कर दी गई है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए