अब इजराइल में भारतीय नागरिक की हत्या कर दी गयी
https://parstoday.ir/hi/news/india-i117344-अब_इजराइल_में_भारतीय_नागरिक_की_हत्या_कर_दी_गयी
विदेशों में भारतवंशियों की हत्या का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों की निर्मम हत्या के बाद ताजा घटनाक्रम इजरायल का है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०८, २०२२ ०९:१६ Asia/Kolkata
  • अब इजराइल में भारतीय नागरिक की हत्या कर दी गयी

विदेशों में भारतवंशियों की हत्या का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों की निर्मम हत्या के बाद ताजा घटनाक्रम इजरायल का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एक किशोर की बर्थडे पार्टी के दौरान हुए झगड़े में चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि किशोर अपने परिवार के साथ एक साल पहले ही भारत से इजरायल गया था। वह उत्तर पूर्वी भारतीय यहूदी समुदाय bnei menashe से संबद्ध बताया जा रहा है।

इजरायल के एक न्यूज पोर्टल ynet के मुताबिक, बर्थडे पार्टी में भारतीय मूल का छात्र लेहिंगहेल शामिल था। उसके अलावा 20 अन्य किशोर भी थे। दरअसल, वह पार्टी में भारत से इजरायल पहुंचे अपने एक और दोस्त से मिलने के लिए नोफ हागलिल गया था। योएल लेहिंगहेल अपने परिवार के साथ एक साल पहले ही इजरायल के शहर किरयात शनोमा में रहने के लिए पहुंचा था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लेहिंगहेल को शुक्रवार तक घर वापस आना था लेकिन कोई अता-पता नहीं होने पर परिवारवालों में बैचेने बढ़ गई। इस बीच उसके एक दोस्त ने फोन पर परिवारवालों को सूचना दी कि पार्टी में लड़ाई के दौरान लेहिंगहेल घायल हो गया था और उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। इससे पहले परिवारवाले अस्पताल पहुंचते,  कि उन्हें अपने बेटे की मौत की सूचना मिल गई।

उधर, परिवारवालों ने मामले में हत्या का शक जताया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में जांच शुरू की। रिपोर्ट है कि पुलिस ने हत्या के शक में 15 साल के एक किशोर को पकड़ा है। टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने शुक्रवार शाम तक इस मामले में 13 से 15 साल के सात किशोरों को हिरासत में लिया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लेहिंगहेल की मौत चाकू लगने से बताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें