मिज़ोरम, पत्थर की खदान ढही, 8 शव बरामद
दक्षिणी मिज़ोरम के हनहथियाल ज़िले में ढही पत्थर की एक खदान के मलबे से आठ शव बरामद किए गए हैं।
हनहथियाल के ज़िला उपायुक्त आर लालरेमसंगा ने बताया कि खदान धंसने की घटना में 12 लोग लापता हो गए थे और मंगलवार सुबह तक इनमें से आठ लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं।
हिंदुस्तान टाइम्स ने हनहथियाल जिले के डिप्टी कमिश्नर आर लालरेमसंगा के हवाले से कहा है कि पीड़ितों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। लालरेमसंगा ने कहा कि हमें सत्यापित करने के लिए रिकॉर्ड की जांच करनी होगी।
उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर तलाश अभियान जारी है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की एक टीम वहां पहुंची जिनमें दो अधिकारी और 13 जवान शामिल हैं।
लरेमसंगा के मुताबिक, हादसे में लापता 12 लोगों में से चार एबीसीआई इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी थे, जबकि आठ अन्य एक ठेकेदार के साथ काम करते थे।
उन्होंने कहा था कि हादसे के समय 13 श्रमिक खदान में काम कर रहे थे, जिनमें से एक बाहर निकलने में सफल हो गया, जबकि बाकी 12 अन्य मलबे में फंस गए। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!
फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें