भारत के गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि होंगे मिस्र के राष्ट्रपति
https://parstoday.ir/hi/news/india-i119022-भारत_के_गणतंत्र_दिवस_पर_मुख्य_अतिथि_होंगे_मिस्र_के_राष्ट्रपति
भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फ़त्ताह अल-सीसी 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Nov २७, २०२२ १५:०३ Asia/Kolkata
  • भारत के गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि होंगे मिस्र के राष्ट्रपति

भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फ़त्ताह अल-सीसी 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

बयान में कहा गया कि यह पहली बार है कि अरब गणराज्य मिस्र के राष्ट्रपति हमारे गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि होंगे। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अल-सीसी को एक औपचारिक निमंत्रण भेजा था जिसे गत 16 अक्तूबर को विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मिस्र के राष्ट्रपति को सौंप दिया था। इस साल दोनों देशों ने राजनयिक संबंधों की अपनी 75वीं वर्षगांठ भी मनाई है।

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह हाल ही में मिस्र के दौरे पर भी गए थे। दोनों देश इस साल अपने राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि मिस्र को 2022-23 में जी-20 की भारत की अध्यक्षता के दौरान ‘अतिथि देश’ के रूप में आमंत्रित किया गया है।

भारत का यह कदम मिस्र के साथ द्वीपक्षीय संबंधों को मजबूती प्रदान करने में मददगार साबित होगा। इसके साथ ही भारत की इस प्रमुख अफ़्रीक़ी देश तक पहुंच और मज़बूत होगी। (AK)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें