भारत और पाकिस्तान के बीच तल्ख़ बयानबाज़ी
https://parstoday.ir/hi/news/india-i119290-भारत_और_पाकिस्तान_के_बीच_तल्ख़_बयानबाज़ी
पाकिस्तान में नए सेना प्रमुख जनरल सैयद आसिम मुनीर की नियुक्त के बाद तल्ख़ बयानबाज़ी हुई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०५, २०२२ ०७:४३ Asia/Kolkata
  • भारत और पाकिस्तान के बीच तल्ख़ बयानबाज़ी

पाकिस्तान में नए सेना प्रमुख जनरल सैयद आसिम मुनीर की नियुक्त के बाद तल्ख़ बयानबाज़ी हुई है।

जनरल सैयद आसिम मुनीर ने सेना प्रमुख का पद संभालने के बाद पहली बार पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर का का दौरा किया और इस मौक़े पर उन्होंने भारत की ओर से दिए गए बयान का हवाला देते हुए कहा कि हमारी सेना पूरी ताक़त के साथ दुश्मन को जवाब देने के लिए हमेशा तैयार है।

पाकिस्तानी सेना की वेबसाइट इंटर-सर्विस जनसंपर्क की ओर से जारी प्रेस रिलीज़ के मुताबिक़ इस दौरे पर जनरल मुनीर ने कहा कि भारतीय नेतृत्व ने गिलगित-बल्तिस्तान और आज़ाद कश्मीर को लेकर हाल ही में बेहद ग़ैर-ज़िम्मेदाराना बयान दिया है। एक बात मैं साफ़ करना चाहता हूं कि पाकिस्तान की सेना ना सिर्फ़ अपनी मातृभूमि के एक-एक इंच की सुरक्षा करने के लिए तैयार है बल्कि हम दुश्मन को क़रारा जवाब देने के लिए भी तैयार हैं।

इससे पहले 27 अक्टूबर को श्रीनगर में शौर्य दिवस के मौके पर रक्षामंत्री राजनाथ ने पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर को फिर से हासिल करने के बारे में बयान दिया था।

उन्होंने कहा था कि जम्मू और कश्मीर और लद्दाख में सर्वांगीण विकास का लक्ष्य पीओके के हिस्से वाले गिलगित-बाल्तिस्तान तक पहुंचने के बाद ही हासिल होगा।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें