शीतयुद्ध के आरंभ होने की संभावनाएं बढ़ीं-ओलाफ़ शोल्त्ज़
https://parstoday.ir/hi/news/india-i119318-शीतयुद्ध_के_आरंभ_होने_की_संभावनाएं_बढ़ीं_ओलाफ़_शोल्त्ज़
जर्मनी के चांस्लर ओलाफ़ शोल्त्ज़ ने विश्व में एक नए शीतयुद्ध के आरंभ होने की ओर से सचेत किया है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Dec ०५, २०२२ २०:४८ Asia/Kolkata
  • शीतयुद्ध के आरंभ होने की संभावनाएं बढ़ीं-ओलाफ़ शोल्त्ज़

जर्मनी के चांस्लर ओलाफ़ शोल्त्ज़ ने विश्व में एक नए शीतयुद्ध के आरंभ होने की ओर से सचेत किया है।

ओलाफ़ शोल्त्ज़ के अनुसार विश्व को विभाजित करके दुनिया में एक शीतयुद्ध आरंभ हो सकता है। 

फारेन अफेयर्स नामक पत्रिका के लिए लिखे गए अपने लेख में जर्मनी के चांस्लर ने बताया है कि पश्चिम को चाहिए कि वह डेमोक्रेटिक मूल्यों और स्वतंत्र समाजों की सुरक्षा के लिए आगे आए।  उन्होंने कहा कि इसी के साथ दुनिया को बांटेन के प्रयासों से हमको बचना चाहिए। 

रूस के ख़तरे को पेश करते हुए जर्मनी के चांस्लर ने नई स्ट्रैटेजिक सुरक्षा नीति का प्रारूप पेश किया।  उन्होंने संभावना जताई है कि जर्मनी के घटक देशों के यहां हमले हो सकते हैं।  जर्मनी के चांस्लर के अनुसार इसके अतिरिक्त साइबर तथा परमाणु हमले की भी संभावना पाई जाती है। 

अपने लेख में ओलाफ़ शोल्त्ज़ ने दावा किया है कि रूस और चीन से एकध्रुवीय विश्व को खत़रा है एसे में यूरोप में अधिक सहयोग होना चाहिए।  पश्चिम का यह दावा है कि रूस, परमाणु युद्ध आरंभ करना चाहता है।  अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन इस संभावित हमले को बहुत बड़ी ग़लती बता चुके हैं। 

दूसरी ओर रूस के राष्ट्रपति विलादिमीर पुतीन का कहना है कि पश्चिम, रूस को ख़त्म करना चाहता है।  एसे में रूस को सुरक्षित रखने के लिए मास्को, हर उपलब्ध साधन का प्रयोग करेगा।  उसके हिसाब से इसमें परमाणु हथियार भी शामिल हो सकते हैं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें