भारत ने रद्द किया पाकिस्तान का प्रस्ताव, नहीं होगी वार्ता
भारत के विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के वार्ता के प्रस्ताव को रद्द कर दिया है।
तसनीम समाचार एजेन्सी के अनुसार भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा है कि नई दिल्ली, पाकिस्तान के साथ सौहार्दपूर्ण संबन्धों की इच्छुक है। उन्होंने इसी के साथ कहा कि वर्तमान समय में इस्लामाबाद की गतिविधियों के कारण पाकिस्तान के साथ वार्ता संभव नहीं है।
भातरीय प्रवक्ता का कहना था कि हम तो हमेशा ही पाकिस्तान के साथ अच्छे संबन्धों के पक्षधर रहे हैं किंतु वार्ता के लिए अनुकूल वातावरण ज़रूरी है, एसा वातावरण जिसमें आतंक और हिंसा न हो। उनका कहना था कि यह हमारी नीति रही है। इसी के साथ भारत और पाकिस्तान के बीच वार्ता पर आधारित पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ के प्रस्ताव को भारत ने रद्द कर दिया।
पिछले सप्ताह पाकिस्तान के प्रधानामंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने अपने भारतीय समकक्ष से वार्ता की पेशकश की थी। उन्होंने कश्मीर सहित सभी विवादित मुद्दों पर बात करने का प्रस्ताव दिया था।
शहबाज़ शरीफ़ ने कहा था कि 5 अगस्त 2019 को भारत द्वारा किये गए ग़ैर क़ानूनी फैसले के बाद इसको समाप्त किये बिना भारत और पाकिस्तान के बीच वार्ता संभव नहीं है। भारत ने पांच अगस्त 2019 को कश्मीर से संबन्धित धारा-370 को निरस्त कर दिया था जिसका पाकिस्तान ने कड़ा विरोध किया था। इस फैसले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था। हालांकि कश्मीर के मुद्दे को लेकर दोनो देशों के बीच दशकों से मतभेद चले आ रहे हैं।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए