नफरत की आग भड़काई जा रही हैः सोनिया गांधी
https://parstoday.ir/hi/news/india-i121918-नफरत_की_आग_भड़काई_जा_रही_हैः_सोनिया_गांधी
सोनिया गांधी ने आरोप लगाया कि बीजेपी नफरत की आग भड़का रही है तथा अल्पसंख्यकों, दलितों, आदिवासियों और महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २५, २०२३ १३:२० Asia/Kolkata
  • नफरत की आग भड़काई जा रही हैः सोनिया गांधी

सोनिया गांधी ने आरोप लगाया कि बीजेपी नफरत की आग भड़का रही है तथा अल्पसंख्यकों, दलितों, आदिवासियों और महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का तीन दिवसीय महाधिवेशन चल रहा है। इस महाधिवेशन में कांग्रेस के समस्त बड़े नेता भाग ले रहे हैं। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने महाधिवेशन में आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सभी संस्थाओं पर कब्जा कर लिया है और विपक्ष की आवाज दबाने के साथ नफरत की आग भड़काई जा रही है।

सोनिया गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ‘भाजपा-आरएसएस' की सरकार ने सभी संस्थाओं पर कब्जा कर लिया है तथा विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है। उन्होंने अध्यक्ष के तौर पर अपनी पारी का उल्लेख करते हुए कहा कि यह मेरे लिए सम्मान की बात थी कि मैंने वर्ष 1998 में कांग्रेस अध्यक्ष पद संभाला। 25 वर्षों में पार्टी ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की और निराशा भी हाथ लगी।

उन्होंने कहा कि यह बहुत सुखद स्थिति है कि अध्यक्ष के तौर पर उनकी पारी ‘भारत जोड़ो यात्रा' के साथ पूरी हुई। सोनिया ने कहा कि इस यात्रा ने कांग्रेस और लोगों के बीच संवाद की विरासत को समृद्ध किया है। उन्होंने यात्रा के लिए राहुल गांधी को धन्यवाद दिया। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें