मेघालय और नगालैंड में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान
https://parstoday.ir/hi/news/india-i121978-मेघालय_और_नगालैंड_में_विधानसभा_चुनावों_के_लिए_मतदान
सोमवार को भारत के राज्य मेघालय और नगालैंड में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान जारी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २७, २०२३ १०:१८ Asia/Kolkata
  • मेघालय और नगालैंड में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान

सोमवार को भारत के राज्य मेघालय और नगालैंड में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान जारी है।

एएनआई ने चुनाव आयोग के हवाले से बताया है कि मेघालय में 9 बजे तक 12.06 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं नगालैंड में 17.17 प्रतिशत मत डाले गए हैं। दोनों राज्यों में सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक मतदान होना है।

दोनों राज्यों में विधानसभा की 60-60 सीटें हैं। लेकिन दोनों जगह एक-एक सीट पर मतदान नहीं हो रहा है।

मेघालय में एक सीट पर यूडीपी प्रत्याशी एचडीआर लिंगदोह की मौत के कारण चुनाव टाल दिया गया है। वहीं नगालैंड में बीजेपी के एक प्रत्याशी निर्विरोध चुनाव जीत गए हैं।

मेघालय में मतदाताओं की संख्या 21.75 लाख है, जिनमें 10.99 लाख महिलाएं और 10.68 लाख पुरुष हैं। राज्य में पहली बार वोट डालने वालों की तादाद 81 हज़ार है।

यहां गारो पर्वतीय इलाक़े में सीटों की संख्या 24 है। वहीं खासी और जयंतिया पर्वतीय इलाक़ों में सीटों की कुल संख्या 36 है।

वहीं नगालैंड में वोटरों की संख्या 13.17 लाख है, जिनमें से महिलाएं 6.61 लाख हैं और पुरुष 6.56 लाख हैं।

नगालैंड में इस बार कुल 183 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जिनमें चार महिलाएं भी हैं। बीते 60 साल में नगालैंड में कभी किसी महिला को जीत नहीं मिली है।

विधानसभा चुनाव के नतीजे, गुरुवार यानी दो मार्च को सामने आएंगे। msm