रूस बना भारत का सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता
https://parstoday.ir/hi/news/india-i122208-रूस_बना_भारत_का_सबसे_बड़ा_तेल_आपूर्तिकर्ता
कच्चे तेल के आयात को लेकर इस समय भारत के लिए रूस उसका सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता हो गया है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Mar ०५, २०२३ १९:४३ Asia/Kolkata
  • रूस बना भारत का सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता

कच्चे तेल के आयात को लेकर इस समय भारत के लिए रूस उसका सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता हो गया है।

फरवरी 2023 में रूस से भारत का तेल आयात बढ़कर प्रतिदिन 16 लाख बैरेल हो गया है।  इस प्रकार से रूस ने भारत के पारंपरिक तेल आपूर्तिकर्ताओं को एक किनारे लगा दिया है। 

इससे पहले तक इराक़ और सऊदी अरब ही भारत के कच्चे तेल के सबसे बड़े आपूर्तिकर्ता थे। विशेष बात यह है कि वही रूस जो इस समय भारत को 16 लाख बैरेल प्रतिदिन कच्चे तेल की आपूर्ति कर रहा है उसकी भारत के तेल आयात में हिस्सेदारी मात्र एक प्रतिशत ही थी।  फरवरी 2022 में यूक्रेन युद्ध आरंभ होने से पहले भारत के कच्चे तेल के आयात में रूस का हिस्सा केवल एक प्रतिशत था जो एक साल में बढ़कर 16 लाख बैरेल प्रतिदिन हो चुका है।

बताया यह भी जा रहा है कि रूस से भारत का तेल आयात बढ़ने का प्रभाव अमरीका तथा सऊदी अरब के बीच होने वाले तेल के आयात पर भी पड़ा है।  पूरी दुनिया में तेल के आयात और निर्यात पर नज़र रखने वाली संस्था वर्टेक्सा के अनुसार पिछले पांच महीनों से रूस, भारत को कच्चा तेल निर्यात करने वाला सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता बना हुआ है।  एसा लग रहा है कि यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

रूस की ओर से तेल के आयात में भारी छूट के कारण भारत ने यूक्रेन युद्ध के बाद माॅस्को से अपना तेल का आयात बहुत बढ़ा दिया है।  यह वह तेल है जिसको प्रतिबंधों के चलते पश्चिमी देशों से लेने से इन्कार कर दिया है।  दूसरी ओर पश्चिम की ओर से रूस पर लगाए जाने वाले कड़े प्रतिबंधों का मुक़ाबला करने के उद्देश्य से रूस, रेकार्ड मात्रा में भारत को कच्चा तेल बेच रहा है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें