भारत ने किया ब्रहमोस मिसाइल का सफल परीक्षण
भारत ने सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल ब्रहमोस का सफल परीक्षण किया है।
भारत की नौसेना ने रविवार को बताया कि अरब सागर में ब्रहमोस मिसाइल ने अपने लक्ष्य को टारगेट किया।
ब्रहमोस को भारत के रक्षा अनुसंधान तथा विकास संगठन "डीआरडीओ" और रूस के फेडरल स्टेट यूनिटरी इंटरप्राइज़ेज़ के बीच विकसित किया गया है। ब्रहमोस को जहाज़, पनडुब्बी, एयरक्राफ्ट या फिर धरती से भी लांच किया जा सकता है। यह 400 किलोमीटर तक के टारगेट को निशाना बनाने मे सक्षम है। ब्रहमोस का परीक्षण कोलकाता के बैटलशिप से किया गया। भारत, ब्रहमोस को निर्यात भी करता है। ब्रहमोस के बारे में भारत ने पिछले साल फ़िलिपीन से 375 मिलयन डाॅलर का सौदा किया था।
ब्रहमोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड, भारत और रूस की एक संयुक्त कंपनी है जो ब्रहमोस का उत्पादन करती है। सन 1998 में इसका गठन हुआ था। बताया यह जाता है कि ब्रहमोस का नाम दो नदियों के नाम पर है जिनमें से एक भारत में और दूसरी रूस में है। भारत में ब्रहमपुत्र और रूस में मोस्कावा नदियों के नाम पर ब्रहमोस का नाम रखा गया है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए