भारत का अपमान मैं नही मोदी जी करते हैंः राहुल गांधी
https://parstoday.ir/hi/news/india-i122220-भारत_का_अपमान_मैं_नही_मोदी_जी_करते_हैंः_राहुल_गांधी
राहुल गांधी ने कहा है कि भारत का अपमान मैं नहीं करता बल्कि स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी करते हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Mar ०६, २०२३ १०:५८ Asia/Kolkata
  • भारत का अपमान मैं नही मोदी जी  करते हैंः राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा है कि भारत का अपमान मैं नहीं करता बल्कि स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी करते हैं।

अपनी ब्रिटेन यात्रा के दौरान कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी जी भारत का अपमान करते हैं। 

उन्होंने कहा कि मुझको याद है कि पिछली बार प्रधानमंत्री मोदी ने विदेश जाकर कहा था कि आज़ादी के 70 सालों में देश में कुछ भी नहीं हुआ।  मोदी जी ने कहा था कि भारत में भ्रष्टाचार है।  यह सब उन्होंने विदेशों में कहा।  राहुल गांधी का कहना है कि मैंने कभी भी देश का अपमान नहीं किया और न ही करूंगा।  जब मोदी जी विदेशों में जाकर कहते हैं कि 70 वर्षों में कुछ भी नहीं हुआ तो क्या यह हर भारतीय का अपमान नहीं है? 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि जब कोई मोदी सरकार पर सवाल उठाता है तो उसपर हमला होता है।  बीबीसी के साथ एसा ही हुआ है।  बीबीसी ने गुजरात दंगों पर डाक्यूमेंट्री बनाई उसपर मोदी सरकार ने विवाद पैदा कर दिया।  राहुल गांधी का कहना था कि भारत की संसद में विपक्ष को चीनी सैनिकों की भारत में घुसपैठ का मुद्दा उठाने की अनुमति नहीं है।  उन्होंने कहा कि भारत को चीन से बहुत ही सतर्क रहने की ज़रूरत है। 

राहुल गांधी के अनुसार इस समय चीन, हमारी सीमा पर बहुत अधिक एकटिव दिखाई दे रहा है।  उन्होंने कहा कि चीन हमारी सीमा में बैठ हुआ है।  जब हम यह बात संसद में उठाते हैं तो हमको इसे उठाने की अनुमति नहीं दी जाती।  वास्तव में यह शर्मनाक है।