रंगों का त्योहार होली, सभी को बधाई, होली मिलन शुरु
आज पूरे भारत में रंगों का त्योहार होली बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है।
होली रंगों की बौछार और हंसी-ठिठोली का मौसम लाने वाला पर्व है। इसके रंगीले मीज़ज और उत्साह की बात ही कुछ और है। मौज-मस्ती और प्रेम-सौहार्द से सराबोर यह त्योहार अपने भीतर परंपराओं के विभिन्न रंगों को समेटे हुए है जो विभिन्न स्थानों में अलग-अलग रूपों में सजे-धजे नज़र आते हैं।
विभिन्नता में एकता वाले भारत में अलग-अलग क्षेत्रों में इस त्योहार को मनाने के अलग-अलग अंदाज़ हैं मगर इन विविधताओं के बावजूद हर परंपरा में एक समानता अवश्य है, यह है प्रेम और उत्साह जो लोगों को आज भी सब कुछ भूल कर हर्ष और उल्लास के रंग में रंग देते हैं। दोपहर तक रंगों से होली खेलने के बाद शाम से होली मिलन शुरु हुआ जो अब तक जारी है।
होली मिलन में हर वर्ग और हर धर्म के लोग एक दूसरे से गले मिल रहे हैं और बधाई दे रहे हैं। भारत की राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारियों ने भारतवासियों को होली की बधाई दी है। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए