भारत चाबहार बंदरगाह के जरिये अफगानिस्तान को 20,000 टन गेहूं भेजेगा
https://parstoday.ir/hi/news/india-i122316-भारत_चाबहार_बंदरगाह_के_जरिये_अफगानिस्तान_को_20_000_टन_गेहूं_भेजेगा
दिल्ली में अफगानिस्तान पर भारत-मध्य एशिया संयुक्त कार्यकारी समूह की पहली बैठक में भारत ने चाबहार बंदरगाह के जरिये अफगानिस्तान को 20,000 मीट्रिक टन गेहूं भेजने का ऐलान किया। इस बैठक में युद्ध से तबाह अफगानिस्तान के हालात पर गहन चर्चा हुई।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०९, २०२३ ०५:२४ Asia/Kolkata
  • भारत चाबहार बंदरगाह के जरिये अफगानिस्तान को 20,000 टन गेहूं भेजेगा

दिल्ली में अफगानिस्तान पर भारत-मध्य एशिया संयुक्त कार्यकारी समूह की पहली बैठक में भारत ने चाबहार बंदरगाह के जरिये अफगानिस्तान को 20,000 मीट्रिक टन गेहूं भेजने का ऐलान किया। इस बैठक में युद्ध से तबाह अफगानिस्तान के हालात पर गहन चर्चा हुई।

भारत और पांच मध्य एशियाई देशों ने कहा कि अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल किसी तरह की आतंकवादी गतिविधियों के लिए नहीं होना चाहिए। इन देशों ने काबुल में ‘सही मायने में समावेशी’ राजनीतिक ढांचे के गठन पर जोर दिया, जो महिलाओं सहित सभी अफगानों के अधिकारों का सम्मान करे।

एक संयुक्त बयान में कहा गया कि बैठक में ‘सही मायने में समावेशी और प्रतिनिधिक राजनीतिक ढांचे’ के गठन के महत्व पर जोर दिया गया, जो सभी अफगानों के अधिकारों का सम्मान करे और शिक्षा तक पहुंच सहित महिलाओं, लड़कियों और अल्पसंख्यक समूहों के सदस्यों के समान अधिकार को सुनिश्चित करे।

वक्तव्य में यह भी कहा गया कि विचार-विमर्श के दौरान अधिकारियों ने आतंकवाद, उग्रवाद, चरमपंथ और मादक पदार्थों की तस्करी के क्षेत्रीय खतरों पर चर्चा की और इन खतरों का मुकाबला करने के लिए समन्वित प्रयास की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया।

बयान में कहा गया कि अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल किसी भी आतंकवादी गतिविधि के लिए आश्रय देने, प्रशिक्षण देने, योजना बनाने या वित्तपोषण करने के लिए नहीं किया जाना चाहिए। इसमें इस बात की फिर से पुष्टि की गई कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा नामित आतंकवादी संगठनों सहित किसी भी आतंकवादी संगठन को शरण प्रदान नहीं किया जाना चाहिए या अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

मेजबान भारत के अलावा बैठक में कजाकिस्तान, किर्किजिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमनिस्तान और उज्बेकिस्तान के विशेष राजनयिकों और वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें