बिलक़ीस बानो गैंगरेप और हत्या के दोषी गुजरात सरकार के मंच पर
https://parstoday.ir/hi/news/india-i122868-बिलक़ीस_बानो_गैंगरेप_और_हत्या_के_दोषी_गुजरात_सरकार_के_मंच_पर
गुजरात 2002 साम्प्रदायिक दंगों के दौरान, बिलक़ीस बानो के साथ हुए गैंगरेप और हत्या मामले में जेल से रिहा हुए दोषियों के साथ बीजेपी नेता सरेआम मंच साझा कर रहे हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २७, २०२३ ०६:५७ Asia/Kolkata
  • बिलक़ीस बानो गैंगरेप और हत्या के दोषी गुजरात सरकार के मंच पर

गुजरात 2002 साम्प्रदायिक दंगों के दौरान, बिलक़ीस बानो के साथ हुए गैंगरेप और हत्या मामले में जेल से रिहा हुए दोषियों के साथ बीजेपी नेता सरेआम मंच साझा कर रहे हैं।

11 दोषियों में से एक शैलेश भट्ट, बीजेपी सांसद जसवंत सिंह भाभोर और विधायक शैलेश भाभोर के साथ गुजरात सरकार के एक कार्यक्रम में मंच पर दिखाई दिए।

शनिवार को दाहोद आयोजिद हुए कार्यक्रम की तस्वरें सोशली मीडिया पर साझा की गईं, जिसमें दोषी शैलेश भट्ट को मंच में आगे की क़तार में ही बैठा हुआ देखा जा सकता है। मंच के पीछे जो बैनर लगा हुआ है, उसमें भारतीय प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की तस्वीरें लगी हुई हैं।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में विधायक शैलेश भाभोर का बयान छापा गया है। इस बयान के मुताबिक़, विधायक ने दावा किया कि मैं कार्यक्रम में इतना व्यस्त था कि जान नहीं पाया कि मंच पर कौन बैठा है। चाहे फिर वो शैलेश भट्ट हो या कोई और।

दाहोद प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें नहीं मालूम कि शैलेश भट्ट को किसने कार्यक्रम में बुलाया था।

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने इस ख़बर पर अपने एक ट्वीट में लिखाः बिलक़ीस बानो के बलात्कारी गुजरात बीजेपी सांसद और विधायक के साथ मंच साझा कर रहे हैं। मैं इन दैत्यों को फिर से जेल में देखना चाहती हूं। यह बेरहम सरकार जो इंसाफ़ का मज़ाक उड़ाती है, मैं चाहती हूं कि यह सत्ता से बाहर हो। मैं चाहती हूं कि भारत अपने नैतिक मूल्यों को फिर से हासिल करे।

पिछले साल अगस्त में बिलक़ीस बानो गैंगरेप के 11 दोषियों को गुजरात सरकार की सिफ़ारिश पर रिहा कर दिया गया था। इन लोगों को 2002 के गुजरात दंगों के दौरान, बिलक़ीस बानो के सामूहिक बलात्कार और एक छोटी बच्ची समेत उनके परिवार के 7 सदस्यों की हत्या के मामले में उम्र-क़ैद की सज़ा दी गई थी। msm