भारत में फिर गिरा मिग 21
https://parstoday.ir/hi/news/india-i124224-भारत_में_फिर_गिरा_मिग_21
भारत के राजस्थान में वायुसेना का मिग-21 विमान गिर कर तबाह हो गया और तीन लोग मारे गए।
(last modified 2023-05-08T12:33:27+00:00 )
May ०८, २०२३ १८:०१ Asia/Kolkata
  • भारत में फिर गिरा मिग 21

भारत के राजस्थान में वायुसेना का मिग-21 विमान गिर कर तबाह हो गया और तीन लोग मारे गए।

भारतीय वायुसेना ने अपने बयान में कहा कि यह घटना सामान्य उड़ान दौरान विमान में ख़राबी पैदा हो जाने से हुई जबकि विमान तबाह होने से पहले दोनों पायलट विमान से बाहर कूदने में सफल रहे।

भारतीय वायु सेना के अनुसार पायलट इस घटना में मामूली रूप से ज़ख़्मी हुए। घटना के कारणों की इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं।

प्रेस रिलीज़ के अनुसार विमान का मलबा हनुमान गढ़ में बहलोल नगर में एक घर पर गिरा जिससे तीन लोग मारे गए इसकी भी जांच कराई जा रही है।

जुलाई 2022 में राजस्थान में ही एक उड़ान के दौरान मिग-21 गिर गया था जिसके नतीजे में दोनों पायलट मारे गए। जनवरी 2021 से अब तक 7 मिग विमान गिरने के कारण भारतीय वायु सेना के पांच पायलट जान गवां चुके हैं।

जुलाई 2022 की घटना में विंग कमांडर एम राणा और फ़्लाइट लेफ़्टिनेंट की मौत के बाद भारत में मिग 21 विमानों के ख़तरनाक होने के बारे में एक बार फिर बहस शुरू हुई थी।

रूसी निर्मित मिग 21 विमान भारतीय वायु सेना में पहली बार 1960 में शामिल हुए थे और दशकों तक उन्हें देश की वायु सेना की रीढ़ की हड्डी की हैसियत हासिल थी। 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान मिग 21 स्क्वड्रन के ज़रिए आप्रेशन सफ़ेद सागर किया गया था।

फ़रवरी 2019 में विंग कमांडर अभिनंदन के विमान को पाकिस्तान में गिराया गया था तो वो मिग 21 ही उड़ा रहे थे।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए