ग़ज़्ज़ा में ज़ायोनियों की हिंसा की मोदी ने की निंदा
https://parstoday.ir/hi/news/india-i130304-ग़ज़्ज़ा_में_ज़ायोनियों_की_हिंसा_की_मोदी_ने_की_निंदा
ग़ज़्ज़ा में ज़ायोनी शासन के अत्याचारों की निंदा अब व्यापक होती जा रही है।
(last modified 2023-11-17T08:25:25+00:00 )
Nov १७, २०२३ १३:५५ Asia/Kolkata
  • ग़ज़्ज़ा में ज़ायोनियों की हिंसा की मोदी ने की निंदा

ग़ज़्ज़ा में ज़ायोनी शासन के अत्याचारों की निंदा अब व्यापक होती जा रही है।

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ग़ज़्ज़ा में ज़ायोनियों के अत्याचारों की निंदा की है। दिल्ली के हमारे संवाददाता के अनुसार नरेन्द्र मोदी ने भारत द्वारा आयोजित दूसरे "वायस आफ ग्लोबल साउथ समिट" को वर्चुअल ढंग से संबोधित किया। 

अपने इस संबोधन में उन्होंने ग़ज़्ज़ा में आम लोगों की हत्या को अस्वीकार्य बताया।  मोदी ने ग़ज़्ज़ा संकट के कूटनीतिक समाधान पर बल दिया।  भारत के प्रधानमंत्री का कहना था कि हम देख रहे हैं कि पश्चिम एशिया के घटनाक्रम से नई चुनौतियां उभर रही हैं।  नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हम कूटनीतिक समाधान के साथ ही संयम बरतने पर भी ज़ोर देते हैं। 

ज्ञात रहे कि ग्लोबल साउथ से तातपर्य उन देशों से है जिनको सामान्यतः कम विकसित, अविकसित या विकासशील देशों के रूप में पुकारा जाता है।  इस प्रकार के देश मुख्य रूप से एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमरीका में स्थित हैं।  इन देशों के भीतर ग़रीबी, निर्धन्ता, असमानता और संसाधनों तक सीमित पहुंच जैसी चुनौतियां लगभग एक समान हैं।   नरेन्द्र मोदी के अनुसार "वायस आफ ग्लोबल साउथ" 21वीं शताब्दी की बदलती दुनिया को प्रतिबिंबित करने वाला सर्वश्रेष्ठ मंच है। अब समय आ गया है कि ग्लोबल साउथ के देशों को वैश्विक हितों के लिए एकजुट हो जाना चाहिए।