भारत में 75वां गणतंत्र दिवस समारोह, मैक्रां मुख्य अतिथि
https://parstoday.ir/hi/news/india-i132664-भारत_में_75वां_गणतंत्र_दिवस_समारोह_मैक्रां_मुख्य_अतिथि
26 जनवरी 2024 को भारत 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस अवसर पर दिल्ली स्थित कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड और रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।
(last modified 2024-01-26T05:26:40+00:00 )
Jan २६, २०२४ १०:३९ Asia/Kolkata
  • भारत में 75वां गणतंत्र दिवस समारोह, मैक्रां मुख्य अतिथि

26 जनवरी 2024 को भारत 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस अवसर पर दिल्ली स्थित कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड और रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।

इस साल की परेड में 77000 लोगों के बैठने की क्षमता है और 13,000 खास मेहमानों को आमंत्रित किया गया है।

75वें गणतंत्र दिवस के मौक़े पर मुख्य अतिथि फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां हैं। गुरुवार को मैक्रां जयपुर पहुंचे, जहां भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके साथ एक रोड शो किया।

मैक्रां को जयपुर के हवा महल और जंतर-मंतर ले जाया गया और उन्हें मोदी ने राम मंदिर की रेप्लिका तोहफ़े में दी।  

भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 75वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा था कि राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठान एक ऐतिहासिक घटना है, इसे भारत की सभ्यता के पुनर्जागरण के रूप में देखा जाएगा।

दिल्ली पुलिस के स्पेशल पुलिस कमिश्नर दीपेंद्र पाठक ने कहा है कि गणतंत्र दिवस के लिए दिल्ली के चारों ओर मज़बूत सुरक्षा व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि 14000 सुरक्षाकर्मियों को कर्तव्य पथ पर तैनात किया गया है। msm