भारत का 75वां गणतंत्र दिवस, कुछ मायनों में है ख़ास!+वीडियो
https://parstoday.ir/hi/news/india-i132678-भारत_का_75वां_गणतंत्र_दिवस_कुछ_मायनों_में_है_ख़ास!_वीडियो
भारत आज 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है।
(last modified 2024-01-26T09:11:34+00:00 )
Jan २६, २०२४ १४:३८ Asia/Kolkata

भारत आज 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है।

मुख्य कार्यक्रम राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर हुआ। इस बार की परेड कई मायनों में खास रही। इस समारोह में मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों रहे।

अभी तक हमेशा परेड की शुरुआत सैन्य बैंड के साथ होती आई है, लेकिन इस बार देशभर की 100 महिला सांस्कृतिक कलाकार पारंपरिक वाद्यों के साथ परेड का आगाज किया और अंत में राफेल विमान के विजय फॉर्मेशन के समारोह संपन्न हुआ।

इस वर्ष की परेड में लगभग 13,000 विशेष अतिथियों ने भाग ली। पूरा कार्यक्रम 90 मिनट से अधिक समय तक चला. गणतंत्र दिवस परेड की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कर्तव्य पथ और उसके आसपास 14,000 कर्मी तैनात रहे।

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए 

फेसबुक पर हमारे पेज को लाइक करें।