भारत और क़तर के बीच महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर
भारत औन क़तर ने सात महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैॅं।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को क़तर के शासक, तमीम बिन हमद आले सानी से मुलाक़ात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच सात महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने एक ट्वीट में इन समझौतों की जानकारी दी। जिन महत्वपूर्ण मुद्दों पर भारत और क़तर के बीच समझौते हुए उनमें स्किल डिवेलेपमेंट, स्वास्थ्य और पर्यटन से जुड़े समझौते शामिल हैं।
नरेन्द्र मोदी ने रविवार को इससे पहले क़तर के शीर्ष उद्यमियों से मुलाकात की और उन्हें भारत में निवेश का निमंत्रण दिया था। उन्होंने वहां व्यवसाइयों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत एक अवसर की भूमि है। हम यहां पर आपको आमंत्रित करने आए हैं कि आप इस अवसर का पूरा फायदा उठाइए।
ज्ञात रहे कि नरेन्द्र मोदी की इस यात्रा से पहले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सन 2008 में क़तर की यात्रा की थी।