भारत ने एक मीज़ाइल का परीक्षण किया
भारत ने सतह से हवा में मार करने वाले एक नए मीज़ाइल का सफल परीक्षण किया है।
नई दिल्ली स्पूतनीक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को सतह से हवा में मार करने वाले लम्बी मारक दूरी के इस मीज़ाइल का परीक्षण किया। यह मीज़ाइल भारत ने इस्राईल के साथ मिलकर बनाया है। इसका परीक्षण बुधवार को होने वाला था लेकिन अंतिम समय में यह फ़ैसला टाल दिया गया था। गुरुवार को ओडिशा के चांदीपुर डिफेंस बेस से इसे सुबह सवा आठ बजे मोबाइल लॉन्चर से प्रक्षेपित किया गया। यह मीज़ाइल 70 किलो मीटर तक के फ़ासले पर अपने हवाई लक्ष्यों को पहचान कर भेदने की क्षमता रखता है।
इससे पहले भारत के रक्षा अधिकारियों ने मीज़ाइल के प्रक्षेपण स्थल के ढाई किलोमीटर के दायरे में रहने वाले साढ़े तीन हज़ार से अधिक नागरिकों को अस्थायी रूप से पास के आश्रय केंद्रों में स्थानांतरित कर दिया। (HN)