दाइश के आतंकी, नरक के कुत्तेः ओवैसी
https://parstoday.ir/hi/news/india-i17116-दाइश_के_आतंकी_नरक_के_कुत्तेः_ओवैसी
ओवैसी ने दाइश के आतंकवादियों को नरक का कुत्ता कहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०९, २०१६ १०:३५ Asia/Kolkata
  • दाइश के आतंकी, नरक के कुत्तेः ओवैसी

ओवैसी ने दाइश के आतंकवादियों को नरक का कुत्ता कहा है।

एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि दाइश के आतंकवादी नर्क के कुत्ते हैं।

ओवैसी ने अपने एक संबोधन में कहा है कि दाइश, पूरी मानवता के लिए गंभीर ख़तरा है। नौजवानों से अपील करते हुए ओवैसी ने कहा कि इस्लाम के लिए जियो और मानवता के लिए काम करो।

 

सऊदी अरब के पवित्र नगर मदीना में किये गए आतंकी हमले का उल्लेख करते हुए ओवैसी ने कहा कि मदीना में हमला करने वाले इस्लाम के दुश्मन हैं।

ज्ञात रहे कि दाइश विरोधी बयान पर असदुद्दीन ओवैसी को जान से मारने की धमकी मिली है।