दाइश, इंसानियत का सबसे बड़ा दुशमन हैः उवैसी
आॅल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लेमीन के प्रमुख ने आतंकी गुट दाइश को इस्लाम और मुसलमानों का शत्रु बताया है।
असदुद्दीन उवैसी ने रविवार को हैदराबाद में कहा कि दाइश, इंसानियत का सबसे बड़ा दुशमन है और इस तकफ़ीरी गुट का सबसे बड़ा लक्ष्य इस्लाम की समाप्ति है। उन्होंने कहा कि दाइश न केवल यह कि इस्लाम की रक्षा की रक्षा व प्रयास का इच्छुक नहीं है बल्कि वह इस्लाम की तबाही का प्रयास कर रहा है।
उवैसी ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि निर्दोष लोगों की हत्या और जनसंहार का इस्लाम से कोई लेना-देना नहीं है, कहा कि इस आतंकी गुट को समाप्त करना हम सबका दायित्व है। आॅल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लेमीन के प्रमुख ने विभिन्न स्थानों पर दाइश के आतंकी हमलों की निंदा करते हुए कहा कि भारत के युवाओं को दाइश के झूठे प्रचारों की ओर से होशियार रहना चाहिए और उनका मुक़ाबला करना चाहिए। (HN)