सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो सरकार को सौंप दिया
https://parstoday.ir/hi/news/india-i25327-सेना_ने_सर्जिकल_स्ट्राइक_का_वीडियो_सरकार_को_सौंप_दिया
भारतीय सेना ने कहा है कि उसने सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो सरकार को सौंप दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०५, २०१६ १३:२९ Asia/Kolkata
  • सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो सरकार को सौंप दिया

भारतीय सेना ने कहा है कि उसने सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो सरकार को सौंप दिया है।

सेना ने दावा किया है कि यह वीडियो ड्रोन कैमरे से बनाया गया है और 90 मिनट का वीडियो है।

सेना ने कहा है कि वह वीडियो को सार्वजानिक करने को तैयार है लेकिन अब इस पर फ़ैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। समाचारों के अनुसार, सर्जिकल स्ट्राइक पर उठने वाले विवाद के बाद सेना सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो सार्वजनिक करना चाहती है।

समाचारों के अनुसार, सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक के कुछ वीडियो रक्षा मंत्रालय को सौंप दिए हैं जबकि प्रधानमंत्री कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) के साथ बैठक कर रहे हैं। इसके बाद फैसला लिया जाएगा कि वीडियो को सार्वजनिक किया जाए या नहीं। (AK)