आतंकवाद किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं
म्यांमार की विदेशमंत्री भारत के चार दिवसीय दौरे पर नई दिल्ली पहुंची।
भारतीय प्रधानमंत्री ने म्यांमार की विदेशमंत्री से द्विपक्षीय संबंधों तथा अंतर्राष्ट्रीय मामलों पर विचार विमर्श किया और उसके बाद दोनों नेताओं ने संयुक्त प्रेस कांफ़्रेंस की। संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्रर मोदी ने कहा कि अपने दूसरे घर आने के लिए हम आंग सान सूची का स्वागत करते हैं।
उन्होंने कहा कि आंग सान सूची के नेतृत्व में म्यांमार एक आधुनिक और समृद्ध राष्ट्र बनने की दिशा में बढ़ रहा है। म्यांमार की विदेशमंत्री ने कहा कि आतंकवाद किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में पूछे गये प्रश्न के उत्तर में कहा कि हम अहिंसा में विश्वास रखते हैं और लक्षित हमला भी एक तरह से हमले का हिंसक रूप ही है।
उनका कहना था कि हम गांधी जी द्वारा बताए गए लक्ष्यों को शांति के माध्यम से ही आतंकवाद के इस युग में प्राप्त कर सकते हैं। (AK)