भारतीय संसद के दोनो सदनों में भारी हंगामा, , कार्यवाही स्थगित
https://parstoday.ir/hi/news/india-i31366-भारतीय_संसद_के_दोनो_सदनों_में_भारी_हंगामा_कार्यवाही_स्थगित
भारत की संसद में 500 और 1000 के नोट पर लगे बैन और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बुधवार को भी भारी हंगामा हुआ जिसके कारण दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १४, २०१६ १६:०५ Asia/Kolkata
  • भारतीय संसद के दोनो सदनों में भारी हंगामा, , कार्यवाही स्थगित

भारत की संसद में 500 और 1000 के नोट पर लगे बैन और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बुधवार को भी भारी हंगामा हुआ जिसके कारण दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

भारत से प्राप्त समाचारों के अनुसार बुधवार को भारतीय संसद के निचले सदन लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के तीन मिनट बाद ही विपक्ष के हंगामों के कारण स्थगित करनी पड़ी। कुछ देर बाद जब सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई तो केंद्रीय राज्मंत्री किरण रिजिजू पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विपक्ष ने फिर हंगामा शुरू कर दिया जिसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दी।

 

उल्लेखनीय है कि बुधवार को जब लोकसभा में कार्यवाही चल रही थी उस समय भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन में मौजूद थे। सदन में सत्ताधारी पार्टी के सांसद अनंत कुमार ने कहा कि सरकार चर्चा के लिए तैयार है लेकिन विपक्ष इससे भाग रहा है।

इस मौके पर विपक्षी सांसदों ने दोनो सदनों में  मोदी सरकार होश में आओ, के नारे लगाए और मांग की कि नोट बंदी के फ़ैसले को वापस ले सरकार साथ ही विपक्ष केंद्रीय राज्यमंत्री रिजिजू के उनके पद से हटाए जाने की मांग कर रहे थे। (RZ)