म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों के जनसंहार के खिलाफ नयी दिल्ली में प्रदर्शन
Dec २०, २०१६ २२:२५ Asia/Kolkata
भारत की राजधानी नयी दिल्ली में मंगलवार को रोहिंग्या मुसलमानों के समर्थन में प्रदर्शन हुए।
मंगलवार को नयी दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में रोहिंग्या पलायनकर्ताओं ने भी भाग लिया।प्रदर्शन कारियों ने म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों के जनसंहार की आलोचना की और दिल्ली में संयुक्त राष्ट्र संघ के कार्यालय के सामने एकत्रित होकर रोहिंग्या मुसलमानों पर होने वाले अत्याचारों पर संयुक्त राष्ट्र संघ की चुप्पी की आलोचना की।
याद रहे हालिया सप्ताहों में म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों पर अत्याचारों का सिलसिला तेज़ हो गया है जिसकी विश्व स्तर पर आलोचना की जा रही है। (Q.A.)
टैग्स