भारत में विस्फोट 8 सैनिक हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/india-i35675-भारत_में_विस्फोट_8_सैनिक_हताहत
भारत के ओडिसा और आंध्र प्रेदश की सीमा पर नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के 8 जवानों की हत्या कर दी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०२, २०१७ ०८:०६ Asia/Kolkata
  • भारत में विस्फोट 8 सैनिक हताहत

भारत के ओडिसा और आंध्र प्रेदश की सीमा पर नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के 8 जवानों की हत्या कर दी।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जगदलपुर-विशाखापट्टनम राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुनकी घाट में नक्सलवादियों ने विस्फोट करके सुरक्षा बल के 8 जवानों की हत्या कर दी।

इस विस्फोटमें कम से कम 8 अन्य जवान घायल बताए जा रहे हैं।  बारूदी सुरंग के माध्यम से विस्फोट की घटना को अंजाम देने के बाद नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग भी की।

 

ओडिशा पुलिस सूत्रों के अनुसार ओडिशा स्टेट आर्म फोर्स के आधा दर्जन से अधिक जवान बस से प्रशिक्षण के लिए कटक भुवनेश्वर जा रहे थे। कोरापुट से लगभग 80 किमी की दूरी पर सुनकी घाट पर ओडिशा-आंध्र बार्डर के पास जैसे ही बस पहुंची थी कि नक्सलियों ने बुधवार को शाम के समय आईईडी ब्लास्ट कर दिया। विस्फोटक इतना शक्तिशाली था कि बस के परखच्चे उड़ गए जो लगभग 70 फीट दूर जाकर गिरे।