उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनावः बयान बाज़ी, आरोप प्रत्यारोप
https://parstoday.ir/hi/news/india-i36676-उत्तर_प्रदेश_विधान_सभा_चुनावः_बयान_बाज़ी_आरोप_प्रत्यारोप
भारत में उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनावों के तीसरे चरण के मतदान से पहले राजनैतिक बयानों का सिलसिला जारी है और नेता एक दूसरे पर जमकर हमले कर रह हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १७, २०१७ १५:२९ Asia/Kolkata
  • उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनावः बयान बाज़ी, आरोप प्रत्यारोप

भारत में उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनावों के तीसरे चरण के मतदान से पहले राजनैतिक बयानों का सिलसिला जारी है और नेता एक दूसरे पर जमकर हमले कर रह हैं।

राज्य में सत्ताधारी समाजवादी पार्टी के सामने फिर सरकार बनाने की चुनौती है। पार्टी के नेता नेता आज़म खान ने अपने एक बयान में कहा कि मुस्लिम इसलिए ज्यादा बच्चे पैदा करते हैं क्योंकि वो बेरोज़गार हैं। कन्नौज में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए आज़ाम ख़ान ने कहा कि अगर मुस्लिमों को काम मिल जाएगा तब वो ऐसा नहीं करेंगे।

आजम खान ने ये भी कहा कि हिन्दू समुदाय के लोग इसलिए ज्यादा बच्चे पैदा नहीं करते क्योंकि उनके पास रोज़गार है। इसके बाद उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि हिन्दुओं ने ज्यादा बच्चे पैदा करना मुस्लिमों से ही सीखा है। आज़म खान भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महाराज के विवादित बयान का जवाब दे रहे थे।

उधर रायबरेली के महाराजगंज में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने पहली चुनावी जनसभा को संबोधित किया। प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर प्रहार करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश को किसी को गोद लेने की ज़रूरत नहीं है। यहां का एक-एक नौजवान नेता बन सकता हैं। प्रियंका गांधी ने नोटबंदी के फ़ैसले की भी आलोचना की। प्रियंका गांधी ने कहा कि उन्होंने ताली बजाकर नोटबंदी कर दी। महिलाओं को बैंकों की लाइन में खड़ा कर दिया जो महिलाओं पर एक अत्याचार है।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी अपने भाषण में नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी जहां भी जाते हैं, कुछ ना कुछ वादा करके आ जाते हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा, मोदी जहां जाते हैं, रिश्ता बनाते हैं। वाराणसी गये तो कहा कि गंगा मेरी मां है, मैं वाराणसी का बेटा हूं और कहा कि वाराणसी को बदल दूंगा, गंगा को साफ कर दूंगा। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी रिश्ता बताने से नहीं निभाने से बनता है।

इस बीच यह भी सूचना है कि समाजवादी पार्टी का शिवपाल ख़ैमा अखिलेश यादव के क़रीबियों को चुनाव हराने के लिए सक्रिय है।