नागोया 2026; ईरान का इलेक्ट्रॉनिक फुटबॉल स्वर्णिम हुआ
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i147248-नागोया_2026_ईरान_का_इलेक्ट्रॉनिक_फुटबॉल_स्वर्णिम_हुआ
पार्सटुडे – ईरान की इलेक्ट्रॉनिक फुटबॉल टीम जापान में नागोया एशियाई खेलों में चैंपियन बनी।
(last modified 2026-09-24T10:37:57+00:00 )
Sep २४, २०२६ १६:०१ Asia/Kolkata
  • नागोया 2026; ईरान का इलेक्ट्रॉनिक फुटबॉल स्वर्णिम हुआ

पार्सटुडे – ईरान की इलेक्ट्रॉनिक फुटबॉल टीम जापान में नागोया एशियाई खेलों में चैंपियन बनी।

पार्सटुडे की रिपोर्ट के अनुसार आइची-नागोया एशियाई खेलों में इलेक्ट्रॉनिक फुटबॉल का फाइनल चरण ईरान की जीत के साथ समाप्त हुआ।

 

फाइनल चरण के पहले मैच में ईरानी टीम के अबुलफ़ज़्ल आक़ाई-नसब और मलेशिया के फ़ारिश लुज़मान मोहम्मद फ़रीद सेल्कुमार के बीच मुकाबला 2-1 से समाप्त हुआ। लेकिन दूसरे मैच में ईरान के पाजानी ने मोहम्मद हारिस हज़मी हकीमीन को 3-0 से हराया। इस प्रकार ईरान की टीम अधिक गोल अंतर के कारण स्वर्ण पदक जीतने में सफल रही। mm