भारत – नेपाल सीमा पर बढ़ा तनाव, भारत विरोधी नारे लगे
भारत – नेपाल सीमा पर एक बार फिर तनाव पैद हो गया है।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से सटी नेपाल – भारत सीमा पर शुक्रवार को उस समय तनाव पैदा हो गया जब एक पुल के निर्माण को लेकर नेपाल सीमा से लोगों ने भारतीय सेना पर पथराव किया। रिपोर्ट में बताया गया कि उग्र लोग पथराव करने के साथ साथ भारत विरोधी नारे भी लगा रहे थे। स्थिति को तनावपूर्ण देखते ही प्रशासन ने सीमा बंद कर दी और हाई अलर्ट जारी कर दिया।
ज्ञात रहे कि भारत - नेपाल सीमा की बसही चेकपोस्ट के पास एक विवादित ज़मीन पर पुल के निर्माण को लेकर भारतीय सुरक्षा बलों और नेपाली बलों में कहासुनी हो गई जिसके बाद नेपाली पक्ष ने भारतीय सुरक्षा बलों पर पथराव कर दिया जिसमें कई सुरक्षा कर्मी घायल हो गये। कहा जाता है कि बसही चेक पोस्ट के पास भारत और नेपाल की सीमा निर्धारित करने वाला खंबा नगर 199 ग़ायब है इसीलिए दोनों ही पक्ष इस ज़मीन पर अपना दावा करते हैं। (AK)