भारत, आगरा रेलवे स्टेशन के निकट दो धमाके
https://parstoday.ir/hi/news/india-i38530-भारत_आगरा_रेलवे_स्टेशन_के_निकट_दो_धमाके
भारतीय पुलिस ने देश के उत्तरी भाग आगरा में दो धमाकों की सूचना दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १८, २०१७ १५:३३ Asia/Kolkata
  • भारत, आगरा रेलवे स्टेशन के निकट दो धमाके

भारतीय पुलिस ने देश के उत्तरी भाग आगरा में दो धमाकों की सूचना दी है।

शीन हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय पुलिस के एक अधिकारी ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि आगरा में दो धमाके उस समय हुए जब पुलिस को हमले करने की धमकी पर  आधारित एक पत्र मिला था। 

उत्तर प्रदेश पुलिस ने धमाके के बारे में जांच आरंभ कर दी है। बताया जाता है कि धमाका आगरा रेलवे स्टेशन के पास हुआ जिसके कारण के बारे में पुलिस जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि पहला धमाका आगरा रेलवे स्टेशन के पास आउटर पर हुआ जबकि दूसरा धमाका पास में मौजूद एक मकान में हुआ। धमाके के बाद लोगों में भय व्याप्त हो गया और लोग इधर उधर भागते दिखाई दिए।

अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि हमले में कितना जानी व माली नुक़सान हुआ है। (AK)