भारत के राष्ट्रपति ने ईरान को नौरोज़ की बधाई दी
https://parstoday.ir/hi/news/india-i38662-भारत_के_राष्ट्रपति_ने_ईरान_को_नौरोज़_की_बधाई_दी
नई दिल्ली आगामी वर्षों में ईरान के साथ द्विपक्षीय संबंधों में विस्तार चाहती हैः मुखर्जी
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २१, २०१७ ०९:०६ Asia/Kolkata
  • भारत के राष्ट्रपति ने ईरान को नौरोज़ की बधाई दी

नई दिल्ली आगामी वर्षों में ईरान के साथ द्विपक्षीय संबंधों में विस्तार चाहती हैः मुखर्जी

भारत के राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने नौरोज़ के शुभ अवसर पर ईरानी जनता को बधाई दी है।

प्राप्त समाचारों के अनुसार ईरान के राष्ट्रपति के नाम भेजे गये बधाई संदेश में उन्होंने नया ईरानी वर्ष आरंभ होने पर ईरानी जनता और सरकार को बधाई दी है और कहा है कि भारत और ईरान के बीच दोस्ती और निकट सहकारिता ने दो हज़ार वर्षों से अधिक पुराना एतिहासिक संबंध, सभ्यता और संस्कृति उत्पन्न कर दी है।

उन्होंने कहा कि नई दिल्ली आगामी वर्षों में ईरान के साथ द्विपक्षीय संबंधों में विस्तार चाहती है।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रसंघ ने नौरोज़ को अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में पंजीकृत कर रखा है। MM