भारत और बांग्लादेश के बीच 22 समझौतों पर हस्ताक्षर
https://parstoday.ir/hi/news/india-i39644-भारत_और_बांग्लादेश_के_बीच_22_समझौतों_पर_हस्ताक्षर
भारत और बांग्लादेश के बीच शनिवार को 22 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०८, २०१७ १०:३९ Asia/Kolkata
  • भारत और बांग्लादेश के बीच 22 समझौतों पर हस्ताक्षर

भारत और बांग्लादेश के बीच शनिवार को 22 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।

शनिवार को नई दिल्ली में भारत के प्रधानंत्री नरेन्द्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना वाजिद की उपस्थिति में दोनों देशों के बीच 22 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।

भारतीय प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत लगातार बांग्लादेश के साथ सहयोग करता रहेगा।  उन्होंने बांग्लादेश को 50 करोड़ डॉलर के कर्ज की भी घोषणा की।   उन्होंने कहा कि भारत और बांग्लादेश इस बात के लिए प्रतिबद्ध हैं कि परस्पर सहयोग से दोनों देशों की जनता को लाभ मिले।  भारतीय प्रधानमंत्री ने कहा कि हम ऊर्जा, साइबर सिक्योरिटी और सिविल न्यूक्लियर सहित कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ा रहे हैं। 

नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हमारी कंपनियां बांग्लादेश की कंपनियों के साथ मिलकर तेल सप्लाई पर काम कर रही हैं।  उन्होंने कहा कि हम आगे इस दिशा में कई समझौते करेंगे।

दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश और भारत को मज़बूत आर्थिक तथा सुरक्षा साझेदार बनने का आह्वान करते हुए कहा है कि दोनों देशों को मिलकर आतंकवाद से मुकाबला करने की ज़रूरत है।  मोदी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ बांग्लादेश सरकार की जीरो टॉलरेंस पॉलिसी हम सभी के लिए आदर्श है।  भारतीय प्रधानमंत्री मोदी कहा कि दोनों देशों को आतंकवाद से लड़कर विजय प्राप्त करनी है।