पकड़ा गया माल्या, लाया जाएगा भारत
https://parstoday.ir/hi/news/india-i40262-पकड़ा_गया_माल्या_लाया_जाएगा_भारत
शराब के कारोबारी विजय माल्या को लंदन में गिरफ्तार कर लिया गया है।  विजय माल्या को वेस्टमिंस्टर कोर्ट के आदेश के बाद गिरफ्तार किया गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १८, २०१७ १२:४९ Asia/Kolkata
  • पकड़ा गया माल्या, लाया जाएगा भारत

शराब के कारोबारी विजय माल्या को लंदन में गिरफ्तार कर लिया गया है।  विजय माल्या को वेस्टमिंस्टर कोर्ट के आदेश के बाद गिरफ्तार किया गया है।

स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस ने बताया है कि माल्या को भारत सरकार के अनुरोध पर गिरफ्तार किया गया है।  माल्या को भारत और ब्रिटेन के बीच हुई संधि के अन्तर्गत गिरफ्तार किया गया है।  गिरफ्तारी के बाद माल्या को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने दावा किया था कि मंत्रालय ने गंभीर आरोपों के अन्तर्गत इंग्लैंड की सरकार से विजय माल्या के प्रत्यर्पण की अपील की है।  विकास स्वरूप का कहना है कि अब विजय माल्या को भारत भेजने पर इंग्लैंड की सरकार को फैसला लेना है।

दूसरी ओर सीबीआई ने भी भगोड़े माल्या के गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी है।  विजय माल्या पर 17 बैंकों का 9000 करोड़ रुपये का लोन है।  इससे पहले इस साल जनवरी में सीबीआई की एक अदालत ने 720 करोड़ रुपये के आईडीबीआई बैंक ऋण चूक मामले में माल्या के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था।  विजय माल्या दो मार्च 2016 को भारत छोड़कर भाग गया था।