चाबहार बंदरगाह भारत के व्यापारिक विकास के लिए कितनी अहम!
https://parstoday.ir/hi/news/india-i41390-चाबहार_बंदरगाह_भारत_के_व्यापारिक_विकास_के_लिए_कितनी_अहम!
ईरान के सीस्तानो बलोचिस्तान प्रांत के बंदरगाह व जहाज़रानी विभाग के महानिदेशक ने कहा है कि चाबहार बंदरगाह भारतीय बंदरगाहों से मध्य एशियाई देशों के लिए वस्तुओं की आपूर्ति में निर्णायक रोल अदा करेगी। 
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
May ०८, २०१७ १५:०९ Asia/Kolkata
  • चाबहार बंदरगाह भारत के व्यापारिक विकास के लिए कितनी अहम!

ईरान के सीस्तानो बलोचिस्तान प्रांत के बंदरगाह व जहाज़रानी विभाग के महानिदेशक ने कहा है कि चाबहार बंदरगाह भारतीय बंदरगाहों से मध्य एशियाई देशों के लिए वस्तुओं की आपूर्ति में निर्णायक रोल अदा करेगी। 

ईरान के सीस्तानो बलोचिस्तान प्रांत के बंदरगाह व जहाज़रानी विभाग के महानिदेशक ने चाबहार बंदरगाह की भारत के व्यापारिक विकास में अहमियत की ओर इशारा करते हुए कहा कि दक्षिण-पूर्वी ईरान में स्थित यह बंदरगाह भारतीय बंदरगाहों से मध्य एशियाई देशों के लिए वस्तुओं की आपूर्ति में निर्णायक रोल अदा करेगी। 
बहरूज़ आक़ायी ने सोमवार को इरना से बातचीत में बताया कि भारत अफ़ग़ानिस्तान और मध्य एशियाई देशों के साथ 17 अरब डॉलर से ज़्यादा का व्यापार करता है और इस बात का अनुमान है कि 2020 तक भारत वार्षिक 1 करोड़ 60 लाख टन से ज़्यादा वस्तुएं मध्य एशियाई देशों को निर्यात करेगा, इसलिए इस व्यापारिक लेन-देन में चाबहार बंदरगाह की स्ट्रैटिजिकि स्थिति के मद्देनज़र, भारतीय पूंजिपतियों ने इस बंदरगाह की विकास परियोजना में पूंजिनिवेश किया है। 
उन्होंने कहा कि इस समय चाबहार बंदरगाह की विकास परियोजना के पहले चरण का काम हो रहा है। परियोजना के पहले चरण के लिए भारतीय कंपनी ‘आईपीजीपीएल’ और ईरानी कंपनी ‘आरया बनादिरे ईरानियान’ काम कर रही है। (MAQ/N)