भारत का सर्जिकल स्ट्राइक का दावा, पाकिस्तान ने किया खंडन
भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान की धरती के भीतर सर्जिकल स्ट्राइक का दावा किया है जबकि पाकिस्तानी सेना ने इस प्रकार की किसी भी कार्यवाही का खंडन किया है।
भारतीय सेना का दावा है कि पाकिस्तान की सीमा में घुस पर दूसरी बार सर्जिकल स्ट्राइक की गयी। सेना के बयान में दावा किया गया है कि एक स्पेशल ऑप्रेशन में भारतीय सेना ने 20-21 मई को नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के निकट 10 पाकिस्तानी बंकरों को नष्ट कर दिया है।
भारतीय सेना ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेन्स में यह जानकारी दी। सेना ने इस आप्रेशन का वीडियो भी जारी किया है। 30 सेकेंड के इस वीडियो में पाकिस्तान के दस बंकर के तबाह होते दिखाया गया है। इस ऑप्रेशन में एंटी टैंक मिसाइल का भी इस्तेमाल किया गया था। भारत का दावा है कि इस कार्यवाही में पाकिस्तान के 20 सैनिक मारे गए हैं।
दूसरी ओर पाकिस्तान की सेना ने एलओसी पर चेकपोस्ट तबाह करने के भारतीय सेना के दावे को रद्द करते हुए कहा है कि भारतीय सेना का दावा ग़लत है। पाकिस्तानी सेना जनसंपर्क विभाग आईएसपीआर के डायरेक्टर जनरल मेजर जनरल आसिफ़ ग़फ़ूर ने ट्वीट किया कि भारत की ओर से एलओसी पर पाकिस्तानी पोस्ट को तबाह करने का दावा निराधार है। उनका कहना थ कि भरतीय सेना का दूसरा दावा है कि पाकिस्तानी सेना ने लाइन आफ़ कंट्रोल पर पाकिस्तानी क्षेत्रों में फ़ायरिंग की है, यह भी ग़लत है।
ज्ञात रहे कि भारतीय सेना के दावे की पुष्टि करते हुए नई दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए मेजर जनरल अशोक नरूला का कहना था कि गर्मी के मौसम के कारण कश्मीर में बर्फ़ पिघल रही है जिसने पाकिस्तानी क्षेत्रों से सीमा पार हस्तक्षेप की संभावना बढ़ा दी है जबकि भारतीय सेना इन हमलों का जवाब देने को तैयार है। (AK)