फिर गाय की बलि चढ़े मुसलमान
https://parstoday.ir/hi/news/india-i48234-फिर_गाय_की_बलि_चढ़े_मुसलमान
गाय तस्करी के आरोप में दो मुसलमानों की पीट-पीटकर हत्या की गई।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २८, २०१७ ०५:०९ Asia/Kolkata
  • फिर गाय की बलि चढ़े मुसलमान

गाय तस्करी के आरोप में दो मुसलमानों की पीट-पीटकर हत्या की गई।

पश्चिम बंगाल में पशु तस्करी के आरोप में दो मुसलमानों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी नगर में उन दो मुसलमानों की पीटकर हत्या कर दी गई जिनपर पशु तस्करी का आरोप है।  मारे जाने वाले एक पिकअप वैन में मवेशियों को ले जा रहे थे।  यह घटना रविवार सुबह की है।  मारे जाने वालों में से एक का संबन्ध बिहार से है जबकि दूसरा असम के धुबरी का रहने वाला है।

पुलिस का कहना है कि तीन व्यक्ति एक वाहन में पशुओं को लेकर कहीं जा रहे थे।  जब वे धूपगढ़ी के निकट पहुंचे तो कुछ लोगों ने उन्हें रोककर उनकी पिटाई की।  तीनों में से एक व्यक्ति भाग निकला जबकि दो का पीट-पीटकर बुरा हाल कर दिया।  दोनों घायलों को पुलिस अस्पताल ले गई जहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  मरने वालों के नाम अनवर हुसैन और हफ़ीज़ुल शेख बताए गए हैं।  लोगों ने इन दोनो मुसलमानों को मारने के साथ ही साथ वाहन को भी तोड़ दिया।  पुलिस का कहना है कि वह उन लोगों को पहचानने की कोशिश कर रही है जिन्होंने इन युवकों की पिटाई की है।  रिपोर्ट मिलने तक इस मामले में किसी को गिरफ़्तार नहीं किया गया था।