भारत, सीरिया सरकार का समर्थन जारी रखेगा
https://parstoday.ir/hi/news/india-i50087-भारत_सीरिया_सरकार_का_समर्थन_जारी_रखेगा
भारत के गृहमंत्री ने आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई में सीरियाई सरकार के समर्थन पर बल दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २८, २०१७ १५:३८ Asia/Kolkata
  • भारत, सीरिया सरकार का समर्थन जारी रखेगा

भारत के गृहमंत्री ने आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई में सीरियाई सरकार के समर्थन पर बल दिया है।

भारतीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीरिया के वरिष्ठ मुफ़्ती शेख़ अहमद बदरुद्दीन हस्सून से एक ख़ास मुलाक़ात की। सीरियाई मुफ़्ती से भेंटवार्ता में राजनाथ सिंह ने आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई में दोनों देशों के आपसी सहयोग पर बल देते हुए आशा व्यक्त की कि सीरिया में जल्द से जल्द शांति और स्थिरता बहाल हो जाएगी।

गुरूवार को दिल्ली में हुई भारतीय गृहमंत्री और सीरियाई मुफ़्ती की मुलाक़ात में मुफ़्ती शेख़ अहमद बदरुद्दीन हस्सून ने कहा कि जब तक सभी आतंकवादी गुट और उनके शरण स्थल समाप्त नहीं हो जाते तबतक दमिश्क़ सरकार उनके ख़िलाफ़ कार्यवाही जारी रखेगी।

जानकार सूत्रों के अनुसार राजनाथ सिंह और बदरूद्दीन हस्सून की मुलाक़ात में सीरिया और इराक़ में सक्रीय तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश में भारतीय मूल के दसियों आतंकियों के शामिल होने के संबंध में भी चर्चा हुई है। उल्लेखनीय है कि भारत की ख़ुफ़िया एजेंसियों ने इराक़ और सीरिया में दाइश सहित अन्य आतंकवादी गुटों में लगभग 80 भारतीय नागरिकों के शामिल होने की आशंका जताई है। ज्ञात रहे कि भारत सरकार का कहना है कि उसने पिछले एक साल के अंदर भारत में दाइश से जुड़े 9 गुटों को तबाह कर दिया है। (RZ)