आतंकवाद को किसी भी धर्म से जोड़ना ग़लतः सुषमा स्वराज
भारतीय विदेश मंत्री ने कहा है कि आतंकवाद को किसी भी धर्म से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।
सुषमा स्वराज ने कहा कि आतंकवाद को किसी धर्म से नहीं जोड़ा जा सकता और न ही इसे जोड़ा जाना चाहिए।
भारतीय विदेशमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से इस समस्या से निपटने के लिए सहयोग बढ़ाने का आग्रह करते हुए कहा कि आतंकवाद, पूरी मानवता के खिलाफ अपराध है। सुष्मा ने कहा कि किसी भी तरह के आतंकवाद को उचित नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने कहा कि हम व्यापक, सहयोगात्मक और सतत सुरक्षा के हिसाब से एससीओ की रूपरेखा के तहत सहयोग को मज़बूत करने और साथ में काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
सुषमा स्वराज ने एससीओ के सदस्य देशों की सरकारों के प्रमुखों की परिषद की सोलहवीं बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हमें दोहराना होगा कि आतंकवाद को किसी धर्म, राष्ट्रीयता, सभ्यता या जातीय समूह के साथ नहीं जोड़ा जा सकता। उन्होंने कहा कि एसा करना बिल्कुल ग़तल है क्योंकि पूरी मानवता के ख़िलाफ़ अपराध है। भारतीय विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने यह बात शंघाई सहयोग संगठन के सम्मेलन में कही।