फिलिस्तीन को लेकर हमारी नीति स्वतंत्रः भारत
https://parstoday.ir/hi/news/india-i53531-फिलिस्तीन_को_लेकर_हमारी_नीति_स्वतंत्रः_भारत
बैतुल मुक़द्दस को इस्राईल की राजधानी के तौर पर मान्यता देने की अमेरिका की घोषणा पर भारत ने कहा है कि फलस्तीन पर उसका रुख स्वतंत्र और सुसंगत है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०८, २०१७ ०५:२६ Asia/Kolkata
  • फिलिस्तीन को लेकर हमारी नीति स्वतंत्रः भारत

बैतुल मुक़द्दस को इस्राईल की राजधानी के तौर पर मान्यता देने की अमेरिका की घोषणा पर भारत ने कहा है कि फलस्तीन पर उसका रुख स्वतंत्र और सुसंगत है।

भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा है कि फिलीस्तीन को लेकर नई दिल्ली का रुख स्वतंत्र एवं सतत है जो हमारे हितों एवं दृष्टिकोण के आधार पर बना है।

उन्होंने कहा कि यह किसी अन्य तीसरे पक्ष द्वारा तय नहीं किया गया है।  अमेरिका की ओर से बैतुल मुक़द्दस को इस्राईल की राजधानी के रूप में मान्यता देने पर भारत के रुख के संबंध में पूछे गए एक सवाल पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि फिलिस्तीन पर भारत का रुख स्वतंत्र और सुसंगत है।  यह हमारे विचारों और हितों के अनुरूप है ना कि किसी तीसरे देश के नज़रिए के अनुरूप।

ज्ञात रहे कि बैतुल मुक़द्दस को इस्राईल की राजधानी घोषित करने के मौके पर ट्रंप ने कहा कि देश के पूर्व राष्ट्रपतियों ने इस बारे में अभियान चलाया लेकिन इस वादे को पूरा करने में वे सब विफल रहे।  ट्रम्प ने कहा कि आज मैं इस वादे को पूरा कर रहा हूं।