ख़ान यूनिस पर भारी तोपखाने की बमबारी
Jul २९, २०२६ १३:५८ Asia/Kolkata
पार्स टुडे – ज़ायोनी सैनिकों ने ग़ाज़ा पट्टी के दक्षिण में ख़ान यूनिस शहर के पूर्वी इलाकों के खिलाफ़ भारी तोपखाने से हमले किए।
पारस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार ज़ायोनी शासन की भारी तोपखाने की बमबारी के साथ-साथ कब्जाधारी शासन के बख्तरबंद वाहनों द्वारा मध्य गाजा में दैरूल -बलह के दक्षिण-पूर्व में अबू अल-अजीन क्षेत्र के आसपास भारी गोलीबारी की भी खबर है।
गाजा पट्टी में युद्धविराम समझौता, जो महीनों के युद्ध और नरसंहार के बाद लागू हुआ था, शुरू से ही ज़ायोनी शासन द्वारा बार-बार उल्लंघन का सामना कर रहा है। फिलिस्तीनी सूत्रों का कहना है कि ज़ायोनी शासन की सेना प्रतिदिन इस समझौते का उल्लंघन कर रही है और गाजा के विभिन्न क्षेत्रों में अपने सैन्य अभियान जारी रखे हुए है। mm
टैग्स