नेतन्याहू 6 दिवसीय यात्रा पर पहुंचे भारत
Jan १४, २०१८ १६:०५ Asia/Kolkata
भारत पहुंचकर नेतनयाहू ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंटवार्ता की।
भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने के बाद नेतनयाहू ने भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात की। ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री नेतन्याहू पत्नी सारा के साथ रविवार को सुबह भारत पहुंचे हैं।
छह दिनों की भारत यात्रा पर गए बिनयमिन नेतन्याहू भारत के साथ रक्षा, कृषि, जल संरक्षण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा आंतरिक सुरक्षा सहित द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। नेतनयाहू के साथ एक कारोबारी शिष्टमंडल भी भारत आया है।
टैग्स