नेतनयाहू विरुद्ध मुंबई में विरोध प्रदर्शन
https://parstoday.ir/hi/news/india-i56181-नेतनयाहू_विरुद्ध_मुंबई_में_विरोध_प्रदर्शन
भारत में नेतनयाहू के विरोध में प्रदर्शनों का क्रम जारी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १९, २०१८ ०५:२३ Asia/Kolkata
  • नेतनयाहू विरुद्ध मुंबई में विरोध प्रदर्शन

भारत में नेतनयाहू के विरोध में प्रदर्शनों का क्रम जारी है।

गुरूवार को भारत के एक महानगर मुंबई की रज़ा एकेडमी के सदस्यों ने बाइकुला स्थित अपने दफ्तर के बाहर बेंजामिन नेतनयाहू के ख़िलाफ़ धरना दिया गया और उनके विरुद्ध नारेबाज़ी की गई।

जनसत्ता के अनुसार रज़ा एकेडमी के सदस्य बाइकुला से ताज होटल तक विरोध मार्च करना चाहते थे लेकिन पुलिस ने उन्हें ऐसा करने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद संगठन के सदस्य बैनर हाथों में लेकर अपने दफ्तर के बाहर बैठ गए। बैनरों पर नेतन्याहू वापस जाओ जैसे नारे लिखे हुए थे। बरेलवी सुन्नी मुस्लिमों की नुमाइंदगी करने वाले इस संगठन का आरोप है कि नेतन्याहू की मुंबई यात्रा ‘‘प्रचार का हथकंडा’’ है।

नेतन्याहू मुंबई आतंकवादी हमले में अपने माता-पिता को खो चुके ग्यारह वर्षीय बाल मोशे से मुलाकात के बाद नरीमन हाउस गए थे। रज़ा एकेडमी के महासचिव सईद नूरी ने कहा कि किसी भी अनाथ के प्रति एकजुटता दिखाना सही है लेकिन उस तरह से नहीं जैसे नेतन्याहू कर रहे हैं।  उन्होंने, नेतनयाहू के विरुद्ध शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अनुमति न दिये जाने पर पुलिस की भी आलोचना की।  दूसरी ओर समाजवादी पार्टी ने भी दक्षिण मुंबई में ऐसा ही विरोध प्रदर्शन किया।

ज्ञात रहे कि नेतनयाहू की भारत यात्रा के विरोध में भारत की राजधानी सहित इस देश के कई नगरों में विरोध प्रदर्शन किये जा रहे हैं।