एलओसी पर भीषण गोलीबारी, 100  हताहत और घायल
https://parstoday.ir/hi/news/india-i56311-एलओसी_पर_भीषण_गोलीबारी_100_हताहत_और_घायल
भारत-पाकिस्तान सीमा (एलओसी) पर दोनों देशों की सेना के बीच तीसरे दिन भी गोलीबारी का सिलसिला जारी रहा, अबतक इस गोलीबारी में 12 लोग मारे जा चुके हैं जबकि 85 लोग घायल हुए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २१, २०१८ ११:१६ Asia/Kolkata
  • एलओसी पर भीषण गोलीबारी, 100  हताहत और घायल

भारत-पाकिस्तान सीमा (एलओसी) पर दोनों देशों की सेना के बीच तीसरे दिन भी गोलीबारी का सिलसिला जारी रहा, अबतक इस गोलीबारी में 12 लोग मारे जा चुके हैं जबकि 85 लोग घायल हुए हैं।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान ने भारत पर आरोप लगाते हुए कहा है कि भारत की ओर से युद्धविराम का उल्लंघन करते हुए की गई गोलीबारी में 8 से अधिक आम नागरिक हताहत हुए और 35 घायल हो गए। पाकिस्तानी सेना के मुताबिक़ भारतीय सेना की फ़ायरिंग में  दर्जनों पशु भी मारे गए हैं और आम जनता के घरों एवं उनकी संपत्ति को भारी क्षति पहुंची है।

दूसरी ओर भारत सरकार का कहना है कि पाकिस्तानी सेना द्वारा पिछले 24 घंटों में की गई गोलीबारी में सेना के अधिकारी सहित एक बीएसएफ़ का जवान भी हताहत हुआ है। भारतीय सेना ने अपने बयान में कहा है कि पाकिस्तान लगातार सीमापार से फ़ायरिंग कर रहा है जिसके कारण कई आम नागरिक भी हताहत हुए हैं।

पिछले तीन दिनों में पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में दो बीएसएफ़ के जवानों सहित 50 लोग घायल हो गए हैं। पाकिस्तान और भारत दोनों देशों की सरकारों ने अगले आदेश तक अंतर्राष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा के पास मौजूद सभी स्कूलों को बंद रहने का आदेश जारी किया है। (RZ)