भारत और कनाडा ने किये 6 महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर
https://parstoday.ir/hi/news/india-i58211-भारत_और_कनाडा_ने_किये_6_महत्वपूर्ण_समझौतों_पर_हस्ताक्षर
भारत और कनाडा के बीच 6 महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २३, २०१८ १३:२५ Asia/Kolkata
  • भारत और कनाडा ने किये 6 महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर

भारत और कनाडा के बीच 6 महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं।

नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाऊस में द्विपक्षीय वार्ता खत्म होने के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने शुक्रवार को साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की।  इस दौरान भारतीय प्रधानमंत्री मोदी ने कनाडा के प्रधानमंत्री और उनके परिवार के भारत आने पर खुशी जताई। 

अपने संबोधन में नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आतंकवाद, लोकतंत्र के लिए गंभीर ख़तरा है।  उन्होंने कहा कि हमने जस्टिन ट्रूडों के साथ कई मुद्दों पर चर्चा की।  भारतीय प्रधानमंत्री का कहना था कि आतंकवाद और उग्रवाद, हमारे जैसे देशों के लिए ख़तरा हैं अत इन तत्वों से लड़ने के लिए हमें एकजुट होने की ज़रूरत है।  नरेन्दर मोदी ने कहा कि कनाडा के साथ अपने सामरिक भागीदारी को आगे बढ़ाने को भारत बहुत अधिक महत्व देता है।  उन्होंने कहा कि हमारे संबंध लोकतत्र, बहुवाद, कानून की सर्वोच्चता और आपसी संपर्कों पर आधारित हैं।

ज्ञात रहे कि आज भारत और कनाडा के बीच जिन महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर हुए उनमें इलेक्ट्रॉनिक्स, पेट्रोलियम, स्पोर्ट्स, कॉमर्स एंड इंडस्ट्रियल पॉलिसी, उच्च शिक्षा, साइंस, टेक्नोलॉजी व इनोवेशन आदि शामिल हैं।